DSP तान्या सिंह को किया गया सस्पेंड, सरकार ने लिया फैसला
punjabkesari.in Monday, Jun 10, 2019 - 11:01 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने महिला डीएसपी कुरुक्षेत्र तान्या सिंह को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया है। निलंबन की अवधि के दौरान तान्या सिंह एचपीएस / सिटी, कुरुक्षेत्र को सीएसटी खंड एक के नियम 7.2 के तहत निर्वाह भत्ता का भुगतान किया जाएगा। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय डीजीपी हरियाणा पंचकूला के कार्यालय में होगा।