20 एकड़ में फैली 2 अवैध कॉलोनी जमींदोज
punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2026 - 09:10 PM (IST)
गुडगांव, (ब्यूरो): दीवाली के मद्देनजर अवैध निर्माणों पर किसी भी तरह की नरमी नही बरती जा रही है। जिला नगर योजनकार प्रर्वतन की टीमें लगातार शहर के अलग अलग क्षेत्रों में कार्रवाई कर रही है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी विभाग के दस्ते द्वारा अनाधिकृत निर्माण को लेकर कार्रवाई की गई। इस मौके पर बडी संख्या में डीटीपी दस्ते सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
टीम में बुधवार को भोंडसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत, पुलिस बल की मदद से भोंडसी में अनधिकृत कॉलोनी के खिलाफ सफलतापूर्वक तोडफोड अभियान चलाया गया। जि समें पहली कार्रवाई भोंडसी राजस्व क्षेत्र में 20 एकड़ में फैली 2 अनधिकृत कॉलोनियों में 241 डीपीसी (DPC), 5 बाउंड्री वॉल, 7 ढांचे और पूरे पक्के/कच्चे सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया। ज्ञात हो कि मंगलवार को गुरुग्राम के सेक्टर-72 स्थित गाँव फ़ाज़िलपुर झाड़सा के राजस्व क्षेत्र में आने वाली एक अनधिकृत कॉलोनी में सफलतापूर्वक तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई है। इस दौरान 7 बहुमंजिला इमारतों को सील कर दिया गया व निर्माणाधीन एक ढांचे को ध्वस्त कर दिया गया। डीटीपी अमित मधोलिया ने बताया लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होने बताया किसी भी हाल में नियमों के विरूद्ध निर्माण कार्य नही करने दिए जाएगें।