विवादों के चलते निजी एजेंसियों द्वारा स्कूलों में की गई नियुक्यिां रद्द

7/5/2018 11:17:13 AM

चंडीगढ़ (ब्यूरो): इनेलो सांसद दुष्ययंत चौटाला द्वारा सरकारी स्कूलों के निजीकरण करने तथा बाहरी एजैंसियों द्वारा नियुक्तियां किए जाने के आरोपों के बाद सरकार ने नई पॉलिसी पर रोक लगाते हुए शिक्षा अधिकारियों को विभिन्न एजैंसियों द्वारा ठेके पर रखे गए नए कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द करने के निर्देश जारी कर दिए। उक्त पॉलिसी के बाद शिक्षा विभाग ने जींद, हिसार सहित कई जिलों में बीते सप्ताह मल्टीपर्पज वर्कर के पद पर युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी किए थे।

 ऐसी भी सूचनाएं हैं कि कुछ स्थानों पर जिला शिक्षा अधिकारियों ने इन कर्मचारियों को ज्वाइन करवाने से इन्कार कर दिया था। प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार दोपहर को मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इसमें विभाग की अतरिक्त मुख्य सचिव के अलावा 2 निदेशक भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इन नियुक्तियों पर आपत्ति जताते हुए अनुबंध तुरंत प्रभाव से रद्द करने के निर्देश दिए जिसके बाद बीते दिवस सभी जिलों में इन नियुक्तियों को रद्द करने का पत्र जारी हो गया। 

Deepak Paul