घरेलू कलह के चलते पिता ने बच्चों संग खाया जहर, तीनों ने तोड़ा दम

7/21/2017 3:03:26 PM

टोहाना (सुशील सिंगला):सपड़ा मोहल्ला निवासी एक युवक ने घरेलू कलह के चलते बच्चों सहित जहर निगल लिया, जिसके चलते तीनों की मौत हो गई। मृतकों में से एक 6 साल का बेटा गणेश व 3 साल की बेटी महिमा है और पति का नाम सुनील है। बताया जा रहा है कि बच्चों की मां घर पर नहीं, जब उनके पिता ने एेसा कदम उठाया। सूचना मिलते ही पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची। मामले की गंरभीरता को देखते हुए डी.एस.पी. शमशेर दहिया ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की सारी जानकारी ली। 

जानकारी अनुसार 11 वर्ष पहले सपडा मौहल्ला निवासी सुनील की शादी हांसी की रहने वाली सोनिया से हुई थी। सुनील टोहाना में पेंट का काम कर परिवार का पालन-पोषण करता था। पिछले लंबे समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते पत्नी अपने पति को छोड़कर ससुराल चली गई, जिसके कारण सुनील मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। आज सुनील 2 जहर की गोलिया लाया जिसमें से एक उसने स्वंय खाली तथा दूसरी आधी-आधी तोड़कर अपने बच्चों को पानी के साथ खिला दी। थोडी ही देर में वहां उसकी मां को जब इसकी भनक लगी तो उसने शोर मचा दिया। परिजन आनन-फानन में उन्हे नीजि अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सकों ने बच्चों को मृतक घोषित कर दिया और सुनील को अग्रोहा मैडीकल कॉलेज रैफर कर दिया। 

मृतक के मामा देसराज ने बताया कि उसकी पत्नी की बेरूखी के चलते वो परेशान रहता था जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। महिला ने इन पर दहेज उत्पीड़न का केस भी किया हुआ था। डी.एस.पी. शमशेर दहिया ने बताया कि व्यक्ति को रैफर किया गया था। उसने रास्ते में दम तोड़ दिया है।

डॉक्टरों की देखरेख में शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा अगर कोई सुसाइड नोट मिलता है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुनील कुछ समय तक जेल भी काटकर आया है।