रक्षा बंधन पर घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने दी फंदा लगाकर जान

8/26/2018 3:25:53 PM

टोहाना(सुशील सिंगला): टोहाना की गुप्ता कालोनी में एक विवाहिता ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर घरेलू कलह के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनो के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर पति, सास व ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की दो बेटिया है जिनमें से बड़ी बेटी 9 वर्ष व छोटी बेटी 7 वर्ष की है। 

मृतका का परिवार पंजाब के भठिंडा का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2007 में मृतका बीरपाल कौर का विवाह गुप्ता कालोनी निवासी बाल किशन के साथ विवाह हुआ था। उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उनकी लड़की को प्रताड़ित करते थे। परिवार वालों को पूरा शक है कि उनकी बेटी को मारा गया है। मृतका के परिजन पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है। पुलिस ने मृतका की मां जसवीर कौर की शिकायत के आधार पर तीन लोग पति सास व ससुर पर विभिन्न धराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

Rakhi Yadav