घरेलू कलह के चलते स्कूल में छात्रा व उसकी सहेली ने निगला जहर

10/24/2018 9:31:10 AM

पिहोवा(बंसल): सरकारी कन्या स्कूल में एक छात्रा ने घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी सहेली ने भी उसका सहयोग करते हुए जहरीला पदार्थ निगल लिया। छात्राओं को बेहोशी की हालत में देख तुरंत सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात दोनों छात्राओं की जान खतरे से बाहर बताते हुए उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया। 

बी.ई.ओ. विरेंद्र गर्ग ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गर्ल्स स्कूल की 8वीं कक्षा में पढऩे वाली 2 छात्राओं ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। उन्होंने बताया कि एक छात्रा के माता-पिता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी जोकि कलह में तब्दील हो गई। इसके चलते मानसिक रूप से परेशान होने के चलते आज उसने कक्षा में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी सहेली ने भी उसका सहयोग करते हुए जहरीला पदार्थ निगल लिया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल में पहुंचे और छात्राओं की हालत में सुधार आने के बाद उन्हें अपने साथ घर ले गए।

Rakhi Yadav