घरेलू कलह के चलते महिला ने उठाया खौफनाक कदम, पति के खिलाफ मामला दर्ज

4/13/2022 11:15:44 AM

जींद : शहर के भिवानी रोड स्थित भूपेंद्र नगर निवासी 30 वर्षीय संगीता ने सोमवार देर रात घरेलू कलह से परेशान अपने मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भूपेंद्र नगर की महिला निर्मला ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि बेटी संगीता (30) की शादी वर्ष 2012 में कलायत निवासी संजय के साथ हुई थी।

मृतका की मां ने बताया कि उसका दामाद अक्सर संगीता को परेशान करता था। इसको लेकर कलायत में पंचायत भी हुई थी। उसके बाद समझौता हो गया था लेकिन उसका दामाद संजय फिर भी लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। करीब एक साल से उसकी बेटी संगीता अपनी दोनों लड़कियों को छोड़कर उसके पास जींद में आई थी और उसके पास ही रहती थी। करीब 4 महीने पहले उसका दामाद संजय भी जींद आ गया था। उन्होंने किराए का मकान दिलवा दिया था लेकिन संजय अब दोबारा फिर संगीता को परेशान करने लगा था। इसी परेशानी के चलते उसने 11 अप्रैल देर रात अपने मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी बेटी को आत्महत्या के लिए संजय ने मजबूर किया है। जांच अधिकारी ए.एस.आई. ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतका के पति संजय के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana