रंजिश के चलते भतीजों ने चाचा के परिवार पर किया जानलेवा हमला, पांच घायल

5/10/2022 10:48:40 AM

बराड़ा:  रंजिश के चलते भतीजों ने चाचा के परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। हमलावरों ने सभी के सिर पर वार किया। बराड़ा पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

असरफ अली निवासी गांव बराड़ा ने बताया कि उसके पास तीन बच्चे हैं। इनमें दो लड़कियां शमा व गुलिस्तां और एक लड़का अरसद अली है। शिकायत के अनुसार रविवार रात करीब साढ़े दस बजे अचानक उसके भाई के लड़के लियाकत अली, नसीम खान, जावेद उर्फ गोनी, साजवान व राजू वासी गांव थम्बड उसके घर आ गए। घर आते ही सभी ने उसके परिवार पर डंडों व लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। हमले में असरफ अली, उसकी बेटी गुलिस्तां, दुसरी बेटी शमां, बेटा अरशद अली व पत्नी फिरदोष घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एमएम अस्पताल रेफर कर दिया।
 

Content Writer

Isha