कोहरे के चलते आपस में भिड़े वाहन, कई लोग हुए घायल

1/24/2018 1:44:32 PM

करनाल(मेन पाल): करनाल यमुनानगर मार्ग पर एक बार फिर कोहरे का कहर देखने को मिला। गांव जनेसरो के पास कोहरे के चलते कई वाहन आपस में भिड़ गए। जिसमें कई लोग घायल हो गए और घंटो जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया। ये हादसा ओवरटेक करने की वजह से हुआ। सुबह से ही कोहरा काफी ज्यादा था। जिससे  विजिबिलिटी में कमी आ गई और कुछ भी नही देख पाने से हादसे हो गए।

करनाल यमुनानगर मार्ग पर गांव जनेसरो के पास 3 वाहनों की भिड़ंत हो जाने से कई  लोग घायल हो गए। घने कोहरे के कारण हुए इस हादसे से सड़क पर लंबा जाम लग गया। जिसकी वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से यातायात सुचारु किया जा सका।

जानकारी के अनुसार गांव जनेसरो के पास एक वाहन में पंचर हो जाने से वाहन चालक पेंचर लगवा रहे थे। इसी दौरान घने कोहरे के कारण दो ट्रक इस वाहन को क्रॉस करते समय आपस में भिड़े और क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है इस रोड पर आए दिन ओवरलोड वाहनों को वजह से दुर्घटना होती है लेकिन पुलिस अधिकारी ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कोई भी कार्यवाई नहीं करते।