प्रशासन की अनदेखी के चलते बेसहारा गौवंश ठोकरे खाने को मजबूर, लोगों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

7/3/2020 2:21:09 PM

शाहाबाद मारकंडा : गौवंश के प्रति स्नेह का दम भरने वाली सरकार के राज में बेसहारा गौवंश दर-दर ठोकरें खाने को मजबूर है। आज उनकी स्थिति बेहद ही चिंताजनक हो गई। नगर का कोई भी ऐसा कोना नहीं हैं जहां पर बेसहारा गौवंश न दिखे। नगर के प्रत्येक कोने में बेसहारा गाय को घूमते व गंदगी में मुंह मारते हुए देखा जा सकता है। यहां तक की गलियों में भी झुंड के ऱुप में इनका पूरा दबदबा है। जहां पर इनको गंदगी फैलाते हुए देखा जा सकता लेकिन इन पर प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है। स्थिति तो इतनी भयानक है कि बाजारों में धूम रहे गौवंश की वजह से दुकानदार भी भयभीत रहते है कि गौवंश कभी-कभी आपस में लड़ते है, जिससे राहगीर को चोटिल होने का भय रहता है।

यहीं बेसहारा गाय बीच लाड़वा रोड में चलते हुए दुर्घटनाओं को न्यौता दे रही है। देर सायं अंधेरा होने के कारण सड़क पर बैठी गायों का झुंड नजर नहीं आता, जिससे प्रतिदिन कोई न कोई घटना घटती रहती है। काफी लम्बे अरसे से शाहाबाद नगर के राहगीर अपने आप को बेसहारा पशुओं से बचाने के लिए प्रशासन पर इस बात का कोई असर नहीं हो रहा है। नगर के लोगों ने अब उपायुक्त से उक्त समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। 

Edited By

Manisha rana