4 महीने से वेतन ना मिलने के चलते सचिवालय पर गरजी महिला एवं बाल विकास विभाग की महिलाएं

6/1/2022 6:50:45 PM

करनाल(ब्यूरो): कई महीने से वेतन ना मिलने के चलते महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर महिलाओं ने जिला सचिवालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने बाजूओं पर काली पट्टी बांध कर नाराबाजी भी की। महिलाओं ने वेतन ना मिलने पर प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

सरकार पर दोगुना काम लेकर वेतन ना देने का लगा आरोप

महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर ऋतु शर्मा और कुसुम ने बताया कि वें विभाग की पक्की कर्मचारी है और   पूरी मेहनत से अपना काम करती है। विभाग की हजारों महिला सुपरवाइजर को पिछले  4 महीनों से तनख्वाह नहीं मिली है। वेतन ना मिलने के चलते घर चलाना भी  मुश्किल हो गया है। इसलिए आज जिला सचिवालय पर पहुंच कर जल्द ही वेतन देने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि जब ड्यूटी की बात आती है तो सरकार  उनसे दोगुना काम करवाती है। इसके चलते उनकी अपनी प्राइवेट लाइफ भी खत्म हो गई है। इतना काम करने के बाद भी महिलाओं को समय पर वेतन नहीं दिया जाता। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि जल्द ही उनकी रूकी हुई सैलरी जारी नहीं की जाती तो वें रणनीति बनाकर प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Vivek Rai