प्रोपर्टी विवाद के कारण भाई ने अपनी ही बहन को उतारा मौत के घाट, लाठी से किया हमला

11/26/2021 9:52:35 AM

हिसार (विनोद): हिसार के सैक्टर 14 में एलएलबी की छात्रा की हत्या होने का मामला सामने आया है। मृतका के सिर पर चोट मार की गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरु कर दी है।  जानकारी के अनुसार सैक्टर 14 में रहने वाली नीलू की हत्या हो गई है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया जहां पर उसने दम तोड दिया। पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि भाई बहन के बीच प्रोपर्टी विवाद चल रहा था। उसके भाई लाठी से हमला कर दिया जिससे उसकी बहन घायल हो गई थी और बाद उसने तम तोड दिया था उन का यह विवाद पिछले दो सालों से चल रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नीलू का विवाह हुआ था परंतु उसका विवाद चल रहा था। उसने ससुराल वालों पर केस किया था।  वह  पढाई के साथ एक महिला प्राइवेट कंपनी मेंं मैनेजर थी और एलएलबी की पढाई कर रही थी।  उन्होने बताया कि आरोपी भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि भाई बहन का प्रोपर्टी का विवाद चल रहा थी उसके भाई लाठी से हमला कर दिया जिससे उसकी बहन घायल हो गई थी और बाद उसने तम तोड दिया था। उन्होने बताया कि आरोपी भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरु कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha