हरियाणा में बारिश व ओलावृष्टि से ठंड बढ़ी, तापमान में भारी गिरावट

1/14/2020 9:50:05 AM

यमुनानगर(सुमित): कुछ दिन ठंड से राहत मिलने के बाद सोमवार को हरियाणा-पंजाब व आसपास के राज्यों में पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश जारी रही जिससे ठंड एक बार फिर बढ़ गई। हरियाणा के अम्बाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, जींद, फतेहाबाद और हिसार में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। वहीं मडलौडा के गांव कवि में आसमानी बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे सुंदर पुत्र शमशेर की मौत हो गई। 

तीन दिनों की अच्छी धूप के बाद हरियाणा में सोमवार को मौसम फिर खराब हो गया। पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र के जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे लोहड़ी पर्व का उत्साह फीका पड़ गया। रबी की फसलों सहित सब्जी की पौध को भारी नुकसान पहुंचा है। 

सबसे अधिक नुकसान जीटी बेल्ट के जिले यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और अंबाला जिलों में हुआ है। यमुनानगर में गई। फसलें तबाहदिन भर झड़ी लगी रही। उधर, पहाड़ों पर जमकर हिमपात हुआ है। सुबह 11 बजे के करीब आंधी के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। करीब आधा घंटे तक ओलावृष्टि भी हुई। इससे खेत से लेकर सड़कों तक ओलों की सफेद चादर बिछ हो गईं। 

फसलों में फायदा और नुकसान भी 
जिन इलाकों में ओले गिरे वहां गेहूं की फसल सहित प्याज, आलू, गोभी व मटर की सब्जियों को भारी नुकसान की आशंका है। जहां ओले नहीं गिरे वहां फसलों को फायदा हो सकता है। तेज बारिश के कारण खेतों में पानी जमा होने से गेहूं की जड़ के गलने का खतरा पैदा हो गया है। 

Edited By

vinod kumar