यमुनानगर में रोडवेज और प्राइवेट बस में भिड़ंत, सवारियां घायल

12/8/2018 2:08:01 PM

यमुनानगर(सुमित ओबरॉय): यमुनानगर के जोड़िया में हरियाणा रोड़वेज की एक बस प्राइवेट बस से टकरा गई। जिसमें एक दर्जन सवारियों के घायल होने की सूचना है। रोडवेज की बस Hr 58 8222 नंबर यमुनानगर से रादौर की तरफ जा रही थी।



तभी hr 659679 नंबर की प्राइवेट बस रादौर से यमुनानगर की तरफ आ रही थी। बसों की भिडंत में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया है।
  

 

Rakhi Yadav