जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हुआ झगड़ा, करीब 8 लोगों को आई चोटें

10/25/2021 1:19:23 PM

निसिंग : गांव मंजूरा में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। जिसमें दोनों पक्षों के करीब आठ लोगों को चोटें आईं है। बताया जा रहा है कि झगड़े में एक पक्ष के बलवंत सिंह को अधिक चोटें आई हैं। जिसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। 

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस घायल व्यक्ति के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले देसराज ने कृष्ण से करीब 40 लाख में तीन कनाल जमीन बजीदा रोड पर खरीदी थी। बाद में उन्हें जमीन लंबाई में देने लगे। जिसका सड़क पर फ्रंट कम बनता है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana