जरुरी खबर: पंजाब बंद के चलते चंडीगढ़ से अंबाला-दिल्ली जाने के लिए अपनाएं ये Route, नहीं मिलेगा कोई जाम

punjabkesari.in Monday, Dec 30, 2024 - 02:52 PM (IST)

चंडीगढ़ : आज पंजाब बंद है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने मांगों के समर्थन में आज सुबह सात से शाम चार बजे तक बंद का आह्वान किया है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों और यात्रियों को हो रही है।

बता दें कि पंजाब में सभी जगह हाईवे बंद कर दिए गए हैं। हालांकि पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बंद का असर नहीं है। यात्रियों को चंडीगढ़ से दिल्ली और हरियाणा जाने के लिए असुविधा हो रही है। क्योंकि चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर अंबाला और चंडीगढ़ के बीच लालड़ू, डेराबस्सी और जीरकपुर में किसानों ने हाईवे जाम कर दिया है। ऐसे में अगर किसी को चंडीगढ़ से दिल्ली और हरियाणा जाना है तो इन रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

अंबाला से चंडीगढ़ के लिए रास्ता
अंबाला से चंडीगढ़ आने के लिए वाहन चालकों को जीरकपुर होकर नहीं गुजरना होगा। आंबाला छावनी- साहा- शहजादपुर- रामगढ़ और पंचकूला से चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं।

दिल्ली से चंडीगढ़ आने के लिए ये है रूट
दिल्ली से चंडीगढ़ आने के लिए पानीपत से करनाल होते हुए कुरुक्षेत्र- शाहबाद- साहा- शहजादपुर- रामगढ़ और पंचकूला पहुंचना होगा। इसके बाद चंडीगढ़ के लिए रास्ता खुला मिलेगा। 

चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए ये रास्ता
वाहन चालक चंडीगढ़ से पंचकूला- रामगढ़- शाहजादपुर- मुलाना, यमुनानगर, रादौर, लाडवा, इंद्री, करनाल, पानीपत और सोनीपत होते हुए दिल्ली पहुंच सकते हैं। हालांकि यात्रा थोड़ी लंबी हो सकती है, लेकिन ट्रैफिक जाम परेशानी नहीं बनेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static