डम्पर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

3/5/2020 12:03:27 PM

भिवानी : दादरी जिले के कलियाणा मोड़ पर बुधवार दोपहर डम्पर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की की मौत हो गई जबकि उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद डम्पर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल में लाया गया।

वहीं, घायल युवक को चिंताजनक हालत में प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पी.जी.आई. रैफर किया गया है। इस सम्बन्ध में पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात डम्पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दादरी शहर के लाधान पाना निवासी सुधीर व मुथरी घाटी निवासी प्रवीन बाइक पर सवार होकर किसी कार्य के लिए झोझू कलां जा रहे थे।

अभी वे कलियाणा मोड़ से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे तभी वहां से गुजर रहे एक डम्पर ने बाइक को टक्कर मार दी। वहीं, प्रवीन की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पी.जी.आई. रैफर कर दिया। युवक की मौत की जानकारी मिलते परिजन व अन्य लोग भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। क्या कहना है पुलिस काजांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक युवक के चचेरे भाई की शिकायत पर आरोपी डम्पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है। 

Isha