कल उप मुख्यमंत्री देंगे न्यू पालम विहार को सौगात

2/24/2024 6:23:42 PM

गुड़गांव, (ब्यूरो): प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रविवार को न्यू पालम विहार में आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह में पहुंचेंगे। इस दौरान वह पूरे क्षेत्र को कई सौगाते देंगे।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए न्यू पालम विहार आरडब्ल्यूए के महासचिव राम अवतार राणा ने बताया कि हाल ही में सरकार ने न्यू पालम विहार सहित जिले की कई अनियमित कॉलोनियों को नियमित किया है जिसके बाद लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

 

इसी खुशी का इजहार करने के लिए रविवार को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह समारोह न्यू पालम विहार सहित आसपास क्षेत्रों की आरडब्ल्यूए मिलकर आयोजित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इन कॉलोनियों को नियमित कराने में उप मुख्यमंत्री ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई है। 

 

उन्होंने कहा कि कॉलोनियों को नियमित करने के बाद इनमें विकास को लेकर उप मुख्यमंत्री अपना पिटारा खाेलेंगे और क्षेत्रवासियों को कई सौगाते देकर जाएंगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान उप मुख्यमंत्री जन समस्याएं सुनकर अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा निर्देश जारी करेंगे।

 

Content Editor

Pawan Kumar Sethi