डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

12/12/2019 1:00:13 PM

जींद (राठी) : सिविल अस्पताल में एक महिला की हुई डिलीवरी के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप था कि अस्पताल प्रशासन ने बच्चा बदल दिया है और उन्हें लड़के की बजाय लड़की दी जा रही है। इस पर परिजनों ने परिसर में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे डिप्टी एम.एस. डा. राजेश भोला ने परिजनों से बातचीत की और उन्हें समझाया कि बच्चा बदलने वाली कोई बात नहीं हुई है।

यदि ऐसी बात हुई है तो मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रामराय गेट निवासी विकास की पत्नी ममता को डिलीवरी होनी थी। इससे वह डिलीवरी करवाने के लिए सिविल अस्पताल ले आया। दोपहर को ममता को दर्द शुरू हो गया। महिला चिकित्सक ने बताया कि डिलीवरी सामान्य रूप से नहीं हो सकती। इसलिए आप्रेशन करना पड़ेगा।

इसके बाद ममता को ऑप्रेशन थियेटर ले जाया गया और ऑप्रेशन कर दिया गया। ऑप्रेशन थियेटर से बाहर आए कर्मचारी ने परिजनों से बच्चे के कपड़े मांगे और लड़का होने की जानकारी दी। उसके बाद परिजन अंदर गए तो उन्हें बच्ची सौंप दी। इस पर परिजनों ने कहा कि उन्हें तो लड़का हुआ था, फिर लड़की क्यों दे रहे हो। इस पर महिला चिकित्सक ने कहा कि उन्हें लड़की ही हुई थी। 

Isha