अभय की जगह दुष्यंत बने जींद प्रभारी, 19 व 21 को करेंगे सभाएं

9/13/2018 1:33:11 PM

जींद(मलिक): सोनीपत के गोहाना में इनैलो की 25 सितम्बर की सम्मान दिवस रैली की तैयारियों की कमान जींद में अब विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला की बजाय हिसार के इनैलो सांसद दुष्यंत चौटाला को सौंपी गई है। 19 व 21 सितम्बर को अब अभय सिंह चौटाला की बजाय दुष्यंत चौटाला जींद विधानसभा क्षेत्र के गांवों और जींद शहर में 2 दिन तक सभाओं को सम्बोधित करेंगे। पूर्व उप-प्रधानमंत्री जननायक देवीलाल के जन्मदिवस पर 25 सितम्बर को इनैलो गोहाना में राज्य स्तरीय रैली करने जा रही है। गोहाना रैली की सफलता में सोनीपत जिले के बाद सबसे अहम भूमिका जींद जिले की रहेगी। कारण यह है कि जींद जिला 3 तरफ से गोहाना की सीमा को टच करता है।

 गोहाना से जींद जिले की सीमा की दूरी महज 15 किलोमीटर है। इसे देखते हुए गोहाना रैली में भीड़ जुटाने का काफी दारोमदार जींद जिले पर रहेगा। इनैलो नेतृत्व ने पहले विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला को गोहाना रैली की तैयारियों को लेकर जींद जिले का प्रभारी नियुक्त किया था। अभय सिंह चौटाला ने 19 और 21 सितम्बर को जींद विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों और जींद शहर में अपनी सभाओं का कार्यक्रम बना दिया था। अब इसमें बड़ा फेर बदल करते हुए जींद जिले का प्रभारी अभय सिंह चौटाला की बजाय हिसार के इनैलो सांसद दुष्यंत चौटाला को बनाया गया है। 

जींद जिले में गोहाना रैली की तैयारियों की कमान अब युवा सांसद दुष्यंत चौटाला संभालेंगे। इससे इनैलो कार्यकत्र्ताओं में नए उत्साह का संचार हुआ है। सांसद दुष्यंत चौटाला का जींद जिले से गहरा नाता रहा है। उनका जींद जिले के कार्यकर्ताओं से सीधा कनैक्ट है। अपने दादा इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के जे.बी.टी. भर्ती प्रकरण में जेल में जाने के बाद दुष्यंत चौटाला ने ही जींद में उनकी जगह ली थी। हर महीने दुष्यंत चौटाला जींद के कार्यकर्ताओं से मिलते रहे हैं। 
 

Deepak Paul