दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला भाजपा के हाथों की कठपुतली: केहर सिंह

11/18/2018 4:15:18 PM

पलवल(दिनेश कुमार): हथीन से इनेलो के विधायक केहर सिंह रावत ने सांसद दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला पर सीधे निशाना साधा है। उनका कहना है कि दोनों भाजपा के हाथों की कठपुतली बने हुए हैं। भाजपा जैसे दोनों को नचा रही है ये नाच रहे हैं, इनकी सांठगांठ भाजपा के साथ पहले से ही थी, जिसके चलते ये प्रदेश में इनेलो- बसपा की सरकार नही बनने देना चाहते हैं। इसलिए ये सारा तंत्र किया गया है, ये सब लोग अब भाजपा की भाषा बोलते हैं। 

वहीं विधायक केहर सिंह ने इनेलो पार्टी को छोड़कर जा चुके पूर्व मंत्री जगदीश नायर पर भी निशाना साधा। उन्होंने नायर के दम घुटने वाले बयान पर तंज कसा कि वे 18 साल से इनेलो पार्टी के साथ थे, लेकिन अाज तक उनका दम नहीं घुटा। दम घुटने से तो एक मीनट में ही मौत हो जाती है तो वे 18 साल तक कैसे जीवित रहे। वहीं उन्होंने कहा कि ये सभी फरेबी लोग है, जिन्होंने भाजपा व कांग्रेस के साथ सांठगांठ कर रखी है, जो केवल अपना स्वार्थ देखते हैं और कभी भी किसी भी पार्टी के छोड़कर जा सकते हैं, लेकिन ये सब तो इस तरह गायब हो जाएंगे जैसे कोहरा पड़ने से फसल खराब होती है. 

Deepak Paul