अभय चौटाला को बिस्तर से उठते ही 'चप्पलों' में दिखते दुष्यंत चौटाला : दिग्विजय चौटाला

3/22/2019 1:40:28 PM

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़): जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने जेजेपी को चुनाव चिन्ह चप्पल के बहाने नेता प्रतिपक्ष इनेलो नेता अभय चौटाला निशाना साधाते हुए कहा कि अभय चौटाला जब सुबह बिस्तर से उठते होंगे तो चप्पल देख कर उन्हें दुष्यंत ही नजर आते होंगे। दिग्विज ने कहा कि इनेलो लीडरशिप को गलतफहमी है कि जैसा वह चाहें , वैसा ही हो जाए। उन्होंने कहा इनेलो पार्टी बिना कार्यकर्ताओं के मन का भाव जाने घंमड की राजनीति में विश्वास रखती है।



दिग्विजय चौटाला का कहना है कि चप्पल गरीब से गरीब आदमी कि साथी है और इनेलो के साथ साथ अन्य पार्टियों ने जो उनकी राहों में कांटे बिखेरे हैं। इसी चप्पल के सहारे जननायक जनता पार्टी चंडीगढ़ तक पहुंचने का सफर तय करेगी। साथ ही उन्होंने इनेलो को जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का मन टटोलने की नसीहत दी। वहीं उन्होंने कहा कि इनेलो ने दुष्यंत चौटाला जैसा होनहार नेता गवाया है, उसका खामियाजा इनेलो भुगतना पड़ा रहा है। उन्होंने एक बार फिर से गोहाना रैली में दुष्यंत चौटाला के समर्थन में हुई नारेबाजी का जिक्र करते हुए कहा कि जिंदा लोगों की ही जय जयकार होती है। दुष्यंत चौटाला तोड़ने की नहीं बल्कि जोड़ने की राजनीति करते हैं।

 

Deepak Paul