CM साहब! यात्राओं के बजाय जनता की यातनाओं पर दें ध्यान.. दुष्यंत चौटाला का नसीहत

punjabkesari.in Thursday, Nov 20, 2025 - 03:39 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह) : मुख्यमंत्री यात्राओं की बजाय प्रदेश की जनता की यतनाओं पर ध्यान दें' यह कहना है पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का। दुष्यंत चौटाला आज अपने निवास स्थान पर मीडिया से रूबरू हो रहे थे। इससे पहले जिला सिरसा की कार्यकर्ताओं की बैठक भी हुई जिसमें जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जुलाना में होने वाली रैली की जिम्मेदारी अजय सिंह चौटाला लगाएंगे और आगामी रणनीति तथा सरकार की विफलताओं को उजागर किया जाएगा। उन्होंने कहा की गांव गांव जाकर रैली का न्यौता दिया जाएगा।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री यात्राएं कर रहे हैं मुख्यमंत्री को यात्राओं की बजाय प्रदेश की जनता की यतनाओं पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का हाल बेहाल है। पिछले 1 साल से हर वर्ग सरकार से परेशान है चाहे राशन कार्ड की बात हो, पेंशन की बात हो या महिलाओं के लिए स्कीम के नाम पर योजना लाने की बात हो  उन्होंने कहा कि प्रदेश में मूलभूत योजनाओं में बड़ी कटौती की गई है। प्रदेश में जो घटनाक्रम घट रही है सरकारपुख्ता कदम नहीं उठा रही है। वहीं दिल्ली के लाल किले की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहां की इसकी जांच उच्च स्तरीय होनी चाहिए और तुरंत प्रभाव से जो अधिकारी दोषी हैं उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

धान की खरीद में हुए घोटाले पर हमला

मीडिया से बात करते हुए दुष्यंत चौटाला ने धान की खरीद में हुए घोटाले पर बात करते हुए कहा कि खुद सरकार इस कटहरे में खड़ी है सैकड़ों करोड़ रुपए फर्जी खाते में डाला गया। यह जांच का विषय है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि तुरंत प्रभाव से 2019 की तर्ज पर सभी मिलर की फिजिकल करवाई जाए। इनकम और डिस्पैच की जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र में अन्नदाता के नाम पर चाहे धान हो या बाजरा हो उसमें लूट मचाई हुई है। उन अधिकारियों और संबंधित व्यक्तियों जो इसमें शामिल हो उन पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए और मुख्यमंत्री को अपना मौन त्याग कर इसे गंभीरता से लेना चाहिए।  

वोट चोर गाड़ी छोड़ पर किया कटाक्ष 

वहीं, दुष्यंत चौटाला ने वोट चोर गाड़ी छोड़ पर बोलते हुए कांग्रेस पर ही कटाक्ष किया उन्होंने कहा कि यह प्रथा कांग्रेस ने ही शुरू की थी. वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस के आरोपों पर इलेक्शन कमीशन को गंभीर विषय पर श्वेत पत्र जारी कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। दुष्यंत चौटाला ने ऑनलाइन रजिस्ट्री पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हर चीज 5 गुना महंगी कर दी गई ऑनलाइन के नाम से आमजन पर सरकार ने बोझ डाल दिया है यह नया तरीका सरकार ने अपना लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static