Uchana Kalan Chunav Result: दुष्यंत चौटाला का बुरा हाल, 3 निर्दलीय उम्मीदवारों से भी पीछे

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2024 - 12:25 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे। यहां की सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर शनिवार को मतदान हुए थे। वोटों की गिनती जारी है। इस सीट पर दुष्यंत चौटाला का बुरा हाल है। वह 3 निर्दलीय उम्मीदवारों से भी पीछे चल रहे हैं। 

हरियाणा की राजनीति में उचाना कला सीट इस बार एक हाई प्रोफाइल सीट बन गई है। इस बार इस सीट से हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी के दुष्यंत सिंह चौटाला दावेदारी पेश कर रहे हैं। वहीं काग्रेस की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह चुनावी मैदान में हैं। वह इस साल की शुरुआत में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बीजेपी ने इस सीट पर देवेंद्र अत्री को उम्मीदवार के तौर पर उतारा है।

2019 में दुष्यंत चौटाला ने प्रेमलता को 40 हजार वोटों से हराया था 

गौरतलब है कि 2019 के विधानसभा चुनाव में बृजेंद्र सिंह की मां प्रेमलता ने इस सीट पर चुनाव लड़ा था लेकिन दुष्यंत चौटाला ने उन्हें करीब 40 हजार वोटों से हरा दिया था। वहीं इससे पहले 2014 के चुनाव में प्रेमलता ने दुष्यंत चौटाला को हरा दिया था। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static