कार्यकर्ता के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे दुष्यंत चौटाला, कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश से पार्टी का हो जाएगा खात्मा

2/29/2024 3:10:55 PM

गोहाना (सुनील जिंदल): हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला गोहाना में एक कार्यकर्ता के घर परिजनों की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे। वहीं दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस से खुद को सबसे मजबूत संगठन बताती थी। आज कांग्रेस को आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करना पड़ा है। इसका यही एक कारण है कि आज कांग्रेस टूटती जा रही है और कांग्रेस को आज एक बैसाखियों की जरूरत पड़ रही है।

हिमाचल के मसले पर बोले चौटाला

वहीं हिमाचल के मसले को लेकर भी उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा है कि अंदर खाते देखा जा सकता है कि कांग्रेस में किस प्रकार से अंदर फूट है। वहीं 2024 के चुनाव के बाद पूरे देश से कांग्रेस का खात्मा हो जाएगा। चौटाला ने कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी की शुरुआत की थी और इसलिए गठबंधन किया था। वहीं तीनों सीटों पर उस दौरान 50 हजार से कम मत आए थे।

नफे सिंह के परिवार को धमकियां मिलने पर बोले दुष्यंत

नफे सिंह के परिवार को दोबारा धमकी मिलने पर उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से दोबारा जानकारी मिली है कि परिवार को धमकी मिली है। उन्होंने कहा है कि CBI को मामला रेफर कर दिया गया है और झज्जर पुलिस को भी निर्देश देते हुए कहा है कि मामले को पूरी तरह से मॉनिटरिंग करें और परिवार को सिक्योरिटी पहले से ही दी जा चुकी है।

वही दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि बजट में अलग-अलग एरिया में 10 हजार एकड़ एक बार करने का प्रोविजनल रखा है। जिसमें इंडस्ट्री एरिया, हवाई पट्टी और विकास कार्यों को भी शामिल किया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana