किसान सभा में बोले दुष्यंत चौटाला, इनेलो अपने दम पर बनाएगी सरकार (VIDEO)

2/26/2018 11:42:49 AM

टोहाना(सुशील सिंगला): इनेलो और भाजपा के गठबंधन का कोई मतलब ही नहीं है इनेलो अपने दम पर ही प्रदेश के 90 विधानसभा सीटों व दस लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी तथा सरकार बनाएगी यह बात इनेलो के हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में कही। इससे पूर्व दुष्यंत ने गांव समैण में एक किसान सभा को संबोधित किया तथा दुष्यंत कंबाईन के माध्यम कार्यक्रम स्थल तक पंहुचे।

इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 7 मार्च को किसान आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश व प्रदेश से किसान भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसा कानून बनाया जाए ताकि प्रदेश में लगने वाली हर फैक्टरी में प्रदेश के युवा के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाए।



 इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष द्वारा इनेलो के संस्कारो पर उंगली उठाए जाने पर बोलते हुए कहा कि बराला जी गड़े मुर्दे मत उखाड़ो क्योंकि आपके संस्कारो बारे तो चंडीगढ में पूरे देश को पता चल गया था।

इस दौरान दुष्यंत से जब कुरूक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी पर किसी भी प्रकार की कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया।  इस दौरान दुष्यंत के साथ इनेलो के सासंद चरणजीत सिंह रोडी, पूर्व सीएम के दोहते कुणाल करण सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।