अशोक के इस्तीफे को लेकर दुष्यंत ने इशारों में अभय पर लगाया गंभीर आरोप

9/10/2019 4:03:13 PM

कैथल: इंडियन नेशनल लोकदल के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने आज ही पार्टी को अलविदा कह दिया है, जिसके चलते सियासी घमासान तेज हो गया है। संभावना जताई जा रही है कि अशोक कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं, वहीं दुष्यंत चौटाला ने अशोक के इनेलो छोडऩे पर उनको जजपा में आने का प्रस्ताव रखा है। दुष्यंत ने कहा कि  अगर वह हमारी पार्टी में आते हैं, तो हमारी पार्टी में उनका स्वागत है।

चौटाला ने कहा कि अशोक अरोड़ा ने बहुत साल पार्टी की सेवा की है और यह एक दुखद बात है कि आज उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है। इसी मसले को लेकर दुष्यंत ने इशारों-इशारों में अभय चौटाला पर आरोप लगाते हुए कहा कि अशोक अरोड़ा ने हमको पार्टी में रखने के बहुत प्रयास किये थे, पर कुछ लोगों की वजह से हमको पार्टी छोडऩी पड़ी। शायद यह भी उन लोगों का शिकार हुए। उनकी वजह से ही आज मजबूरन इनको भी पार्टी छोडऩी पड़ी है।

गौरतलब है कि अशोक अरोड़ा के इस्तीफ से इंडियन नेशनल लोकदल बहुत बड़ा झटका लगा है। आज अरोड़ा ने आखिर भारी मन से कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी छोडऩे का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह उन नेताओं की तरह पार्टी नहीं बदलेंगे जो आए दिन लिबास की तरह दल बदल करते हैं। उन्होंने कहा कि 40 साल इनेलो के साथ बिताए हैं और वह यह चाहेंगे कि आने वाले उनके आखिरी क्षण उसी पार्टी में बीतें, जिस पार्टी को अब वे ज्वाईन करेंगे।

हालांकि अशोक अरोड़ा ने अभी यह नहीं स्पष्ट किया है कि वे किस पार्टी को ज्वाईन करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह ओम प्रकाश चौटाला से भी मुलाकात करेंगे और आशीर्वाद भी लेंगे, ताकि वह अपनी नई पारी अन्य पार्टी के साथ शुरू कर सकें।

Shivam