हरियाणा में दुष्यंत की पार्टी के सेना प्रमुख घोषित, जानिए कौन हैं वो चेहरे(Video)

12/20/2018 4:32:24 PM

दिल्ली(कमल कुमार): हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी ने सेना के प्रमुख की घोषणा कर दी है। जिनमें टोहाना से पूर्व विधायक रहे सरदार निशांत सिंह को जननायक  जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वह इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश के किसान सैल के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके साथ-साथ वह लगातार 15 वर्षों तक इंडियन नेशनल लोकदल जिला फतेहाबाद के अध्यक्ष भी रहे।



वहीं, जननायक जनता पार्टी ने महिला प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करते हुए शीला भयान को ये पद सौंपा है।



जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करते हुए रविंदर सिंह सांगवान को नया युवा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वह पूर्व में इंडियन नेशनल लोकदल की युवा शाखा के अध्यक्ष रहे चुके हैं। वह अपने पद से इस्तीफा देकर दुष्यंत चौटाला के साथ आए थे।



फिलहाल, जननायक सेवा दल की राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक जारी है। जिसमें जल्द ही प्रदेश प्रभारी के नाम का निर्णय लिया जाएगा।



वहीं अंबाला से लोकसभा चुनाव लड़ चुके अशोक शेरवाल जेजेपी के एससी सेल के प्रदेशाध्यक्ष होंगे। वह इससे पहले इनेलो के राष्ट्रीय सचिव व एससी सेल के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर काम कर चुके हैं। उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन तक शिक्षा प्राप्त की है और वह इससे पहले बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे चुके हैं। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।

Rakhi Yadav