दुष्यंत के समर्थन में उतरे पार्टी कार्यकर्ता, काली पट्टियां बांध कर की नारेबाजी (VIDEO)

11/3/2018 12:57:49 PM

अंबाला(अमन कपूर): इनेलो पार्टी से दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला के निष्कासन के बाद पार्टी में विद्रोह देखने को मिल रहा है। पार्टी ने जैसे ही दुष्यंत दिग्विजय को निकालने का फरमान सुनाया उसके बाद ही कार्यकर्ताओ ने पार्टी से इस्तीफे देने का काम शुरू कर दिया। वहीं दुष्यंत और दिग्विजय को पार्टी से निकालने पर भड़के पार्टी कार्यकर्ता काली पट्टियां बांध कर सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने देवी लाल की प्रतिमा के निचे दुष्यंत के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। 

उनका कहना है कि दोनों बेकसूर है। उन्हें पार्टी से निकलना गलत है, जिसका वे विरोध करते हैं।  फिलहाल अगली रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं का कहना है कि 5 नवम्बर को अजय चौटाला के जेल से बाहर आने पर इसका एेलान किया जाएगा।

गौरतलब है कि गतदिवस इनेलो से दुष्यंत दिग्विजय के निष्कासन के बाद पूर प्रदेश प्रवक्ता विवेक चौधरी , पूर्व जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह कंबोज , युवा इनेलो जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र सौन्टा , इनसो जिलाध्यक्ष नवीन हरी , सहित कई कार्यकर्ताओ ने इनेलो से इस्तीफा दे दिया। वहीं इस्तीफा देने का दौर अाज भी जारी है। 

Deepak Paul