विधानसभा चुनाव में 47 से 4 पर आ सकती है भाजपा सरकार: दुष्यंत चौटाला

6/17/2019 12:18:31 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो): लोकसभा चुनावों के बाद पहली बार खुल कर सामने आए पूर्व सांसद व जेजेपी नेता दुष्यंत सिंह चौटाला ने प्रदेश व केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। यहां उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में प्रदेश की जनता सरकार को 47 से 4 पर ला सकती है। उन्होंने कहा कि वे देवीलाल की तर्ज पर संघर्ष करने के लिए कटिबद्ध हैं।

ध्यानयोग यह भी है कि भाजपा आने वाले विस चुनाव में टारगेट 75 के तहत निचले स्तर से अपने काम में जुट गई है। यहां तक कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी प्रदेश के विभिन्न जगहों पर जाकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने में जुटे हैं।

Shivam