डिप्टी सीएम बोले- एक्साइज पॉलिसी में बदलाव से काफी फायदा मिला, प्रदेश में राजस्व बढ़ा

8/27/2020 12:14:56 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एक्साइज पॉलिसी में बदलाव होने से काफी फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि हमने इस पर सख्ती से काम किया। इससे प्रदेश में राजस्व बढ़ा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर इसमें घोटाला हुआ तो रेवन्यू में कैसे बढ़ोत्तरी होती।  

उन्होंने कहा कि अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी हुई। इसमें 27.33 करोड़ अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी मिली। इसके साथ 750000000 कोविड-19 भी सेस वसूला गया। पहली तिमाही में 262.98 करोड़ राजस्व मिला। दुष्यंत ने कहा कि अब हर महीने एक्ससाइज का ऑडिट किया जाएगा। 

उपमुख्यमंत्री कहा कि घोटाला कहने वालों को जवाब मिला है। दूसरे राज्यों के मुकाबले में हरियाणा में ज्यादा कलेक्शन हुई है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्टॉक में जहां कमी आई वहां कार्रवाई की। उन्होंने एक्साइज विभाग के अधिकारियों की पीठ थपथपाई और कहा कि अधिकारियों ने अच्छा काम किया है।

vinod kumar