विधानसभा में बोले दुष्यंत चौटाला, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पर हरियाणा का हक!

4/5/2022 12:24:41 PM

 

चंडीगढ़(धरणी): पंजाब सरकार के चंडीगढ़ पर अपना हक बताने का प्रस्ताव पास होने के बाद हरियाणा और पंजाब में लगातार बयानों का दौर शुरू हो गया है। इस संबंध में हरियाणा प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वह पंजाब सरकार के प्रस्ताव का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में भी हरियाणा के हक को लेकर वह केंद्र सरकार से मांग करते है।

इसके साथ ही केंद्र हरियाणा को नया हाईकोर्ट बनाने के लिए जमीन दे, नहीं तो हमें 50 प्रतिशत हिस्सा दे। चौटाला ने कहा कि पंजाब सरकार ने अपने विधानसभा में प्रस्ताव पास कर चंडीगढ़ पर अपना हक बताया है लेकिन हरियाणा इस बात का पूरी तरह विरोध करता है, क्योंकि चंडीगढ़ पर जितना पंजाब का हक है उतना ही हक हरियाणा का भी है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी में भी हरियाणा का हक था, लेकिन उसे समाप्त कर दिया गया। वह केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि पंजाब यूनिवर्सिटी में भी हरियाणा की हक को दिलवाया जाए।

Content Writer

Isha