इनेलो नेताओं के भाजपा में जाने को लेकर दुष्यंत ने कही ये बात...

7/7/2019 9:31:46 PM

सिरसा (सतनाम सिंह): जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने इनेलो के नेताओं की भाजपा में एंट्री के सवाल पर कहा कि मैंने तो बहुत समय पहले कहा था कि विधानसभा चुनाव तक लोग कहेंगे कि 'एक थी इनेलो' वैसा आज हो रहा है। उन्होंने कहा कि इनेलो का अस्तित्व कहां रह गया, वो सबको दिख रहा है। दुष्यंत आज सिरसा में मीडिया से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

दुष्यंत चौटाला का कहना है कि एक सप्ताह में प्रदेश में 13 से ज्यादा हत्याऐं हो चुकी हैं, जिसके बाद सूबे के मुख्यमंत्री आंखे बंद कर बैठे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि अगर गृह मंत्रालय उनसे नहीं संभलता तो किसी और को दे दें।

चौटाला ने भाजपा के अबकी बार 75 पार के नारे पर भी तंज कसते हुए कहा कि यहाँ 75 पार हत्याओं की बात हो रही है, जिस तरह से हरियाणा में पिछले एक सप्ताह के अंदर लगभग13 हत्याएं हुई हैं, ये दर्शाती हैं कि गुंडा तत्वों को शय मिलने से प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मीटिंगों के मंचों पर गुंडा तत्व देखे जाते हैं, जिससे स्पष्ट होता है की किस तरह से प्रदेश की कानून व्यवस्था होगी।

Shivam