सीएम मनोहर ने किया रावण का दहन, पूरे हरियाणा में मनाया गया दशहरा पर्व

10/19/2018 9:04:19 PM

करनाल(केसी आर्य): शुक्रवार की शाम पूरे हरियाणा में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया है। ग्राउंड में खड़े लंकेश के पुतलों को जलता देखने के लिए शहर भर से बच्चे और बड़े यहां पहुंच रहे हैं। ये पुतले सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके अलावा देर शाम आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर ग्राउंड व उसके आसपास दुकानें भी सजी रही।



कुछ शहरों में भाजपा के नेतागणों ने रावण का पुतला दहन किया। वहीं करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रिमोट का बटन दबाकर लंका सहित रावण, मेघनाद, कुम्भकर्ण के पुतलों को आग लगाई। यहां करनाल में सीएम ने लोगों को बड़ी सौगात के रूप में सैक्टर चार में पांच एकड़ का मैदान हर साल रावण दहन के लिए दिया, वहीं रामलीला कमेटी को 21 लाख देने की की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने दशहरा के पर्व को अच्छाई की बुराई पर जीत का त्योहार बताया। वहीं रेवाड़ी, कैथल, इन्द्री, सोनीपत, कुरूक्षेत्र, अंबाला आदि शहरों में भी भाजपा के मंत्रियों व विधायकों ने दशहरा पर्व में शिरकत की।




अंबाला में दशहरे के अवसर विधायक असीम गोयल ने रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले जलाए। अंबाला में सनातन धर्म दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल ने विशेष प्रस्तुतियां दी। कुरुक्षेत्र में रावण का दहन करने इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा और सुभाष सुधा विधायक थानेसर ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की।

सोनीपत में निकाय, महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने समाज में भ्रष्टाचार, भू्रण हत्या एवं अस्वच्छता जैसी बुराईयों को खत्म करने के लिए आमजन से कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने बुराई के प्रतीक प्रत्येक सामाजिक कुरीति के खिलाफ जागरूक होकर ऐसी लडाई लडऩे का आह्वान किया, जिससे समाज में रामराज स्थापित किया जा सके।



इंद्री में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया आज दशहरे पर्व पर इंद्री में विशाल शोभायात्रा निकालकर लोगों को बुराई पर अच्छाई के प्रति की प्रेरणा दी गई। इस अवसर पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया। इस अवसर पर रामलीला क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। जबकि पूर्व मंत्री भीम सेन मेहता विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग बच्चे वह महिलाएं मौजूद रहे।

Shivam