हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत की हवाओं में धूल भरे गुब्बार

6/14/2018 2:20:24 PM

सोनीपत(पवन राठी):  हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में धूल भरे आसमान के बीच बहुत तेजी से गर्मी बढ़ रही है। लोगों के पसीने छूट रहे हैं साथ ही धूल से लोगों को जलन महसूस हो रही है। जिसका असर सोनीपत में भी देखने को मिला।

हरियाणा ही नहीं बल्कि दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी इसी प्रकार से धूल के गुब्बार आसमान में देखे जा सकते हैं।  डॉक्टरों का भी कहना है कि इस तरह का वातावरण सही नहीं है। इस मौसम में आंखों में जलन और एलर्जी जैसी बीमारी हो सकती है। इसलिये आंखों पर चश्मा पहने और बच्चों को ज्यादातर घर पर ही रखें। 
 

Rakhi Yadav