सुबह-सुबह मातम; फरीदाबाद में भयानक सड़क हादसे में युवक की मौत...आवारा पशु से टकराई स्कूटी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 03:34 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के NIT 3 नंबर इलाके में मंगलवार की सुबह करीब 4 सड़क पर बैठी कैटल (गाय) से स्कूटी सवार की टक्कर हो गई। तेज स्पीड होने के कारण युवक दूर उछल कर जा गिरा और डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए बीके अस्पताल लेकर जाया गया । जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

दोस्त के पास से वापस आ रहा था

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक आशु खत्री NIT 5 का रहने वाला था। आशु के चाचा अशोक खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने दोस्त के पास से सुबह करीब 4 बजे घर के लिए वापस लौट रहा था। आशु बाइक व स्कूटी की सेल-परचेज का काम करता था। पिछले करीब 8-10 सालों से वह इसी काम को कर रहा था। एनआईटी 5 में वह अपने बड़े भाई, माता-पिता और पत्नी के साथ रहता था। 

2 साल पहले हुई थी शादी

परिजनों के अनुसार आशु खत्री की एक साल पहले ही शादी हुई थी और शादी के बाद उसका कोई बच्चा नही था। उनके मुताबिक टक्कर होने के काफी समय बाद तक वह सड़क पर ही बेहोशी की हालत मे पड़ा रहा। जब दिन निकल आया तो आस-पास के लोग उसको पास के निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां से उसको बीके के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 

सीसीटीवी में सड़क पर बैठा दिखा आवारा पशु 

सेक्टर 3 चौकी के इंचार्ज ने बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना मिली थी। जिसमें आस-पास के लगे सीसीटीवी चैक किए तो पता चा कि रात के समय सड़क के बीच में गाय का एक झुंड़ बैठा हुआ था। जिससे टक्कर होने के बाद युवक का सर डिवाइडर से टकरा गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के ब्यान लेकर 174 की कार्रवाही कराते हुए श‌व का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

static