सोनीपत में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले (VIDEO)

7/1/2018 4:12:02 PM

सोनीपत (पवन राठी): दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। घबराए लोग घरों से बाहर निकले। जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई है। शाम 3 बजकर 35 मिनट पर भूकंप आया, जिसका केंद्र सोनीपत था। हालांकि किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 

भूकंप के झटके हल्के थे, लेकिन दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, सोनीपत में लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अब तक इसमें किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन इसकी वजह से लोगों में दहशत का माहौल है। भूकंप के झटके दिल्ली के अलावा हरियाणा सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, बल्लभगढ़, रोहतक और यूपी के नोएडा, गाजियाबाद में भी महसूस किए। 
 

Nisha Bhardwaj