प्लॉट आवंटन मामला: ईडी ने HUDA की तीस करोड़ से अधिक की संपत्ति की अटैच

8/29/2019 9:24:52 PM

नई दिल्ली: पंचकूला प्लॉट आवंटन मामले में ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी ने हुडा (HUDA) के 14 इंडस्ट्रियल प्लॉट जांच में अटैच किए हैं, जिनकी कीमत तीस करोड़ 34 लाख है। वहीं ईडी ने हुडा (हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी) के कार्यालय में कार्यरत अधिकारी के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि इंडस्ट्रीज प्लॉट्स का साल 2011 में आवंटन हुआ था। ईडी के मुताबिक उस वक्त संपत्ति के बाजार मूल्यों से काफी कम दाम पर उसका आवंटन किया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के कार्यकाल के अंतिम चरण में HUDA ने 14 इंड्रस्ट्रीयल प्लॉट अपने निकटवर्ती लोगों को दिए थे।

Shivam