पूर्व कांग्रेस विधायक छोक्कर के घर पर आई ED की टीम को खाली हाथ क्यों लौटी? ये है बड़ी वजह

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2024 - 05:12 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी) : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद ईडी ने समालखा से पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के घर पर रेड मारी, लेकिन ईडी की टीम को खाली हाथ ही घर से वापस लौटना पड़ा, क्योंकि पूर्व विधायक छौक्कर अपने घर मौदूज नहीं थे। छापेमारी के दौरान ईडी की टीम परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की और करीब 2 घंटे के बाद वापस लौट गई।

PunjabKesari
गौरतलब है कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले ही धर्म सिंह छोक्कर को सरेंडर करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि धर्म सिंह छोक्कर खुद सरेंडर करें, नहीं तो पुलिस गिरफ्तार करेगी। कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व विधायक ने न तो सरेंडर किया और न ही उनकी गिरफ्तारी हुई। बता दें कि कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छोक्कर पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। इस मामले में पूर्व विधायक का बेटा भी जेल में बंद है।

यह है मामला ?
कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर और उसके बेटे सिकंदर सिंह ने गुरुग्राम के सेक्टर 68 में किफायती आवास बनाने के उद्देश्य से एक परियोजना शुरू की थी। इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर 1,500 घर खरीदारों से लगभग 363 करोड़ रुपये एकत्र किए। इन्होंने 2021-22 तक परियोजना को पूरा करने का वादा किया और जो पूरा नहीं किया। इस संबंध में गुरुग्राम पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद 2023 में प्रवर्तन निदेशालय ने छोकर और उनके बेटे के खिलाफ जांच का जिम्मा अपने हाथ में ले लिया। एफआईआर में उ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static