शिक्षा विभाग ने स्कूलों को दी 31 दिसम्बर तक डैडलाइन, मांगी इन बातों की जानकारी

12/28/2019 3:17:16 PM

कुरुक्षेत्र (धमीजा) : शिक्षा विभाग ने स्कूलों से खर्च का ब्यौरा मांगने के लिए कवायद आरम्भ कर दी है। 31 दिसम्बर तक स्कूलों को फार्म 6 के तहत ब्यौरा देना होगा। प्राइवेट स्कूलों ने इसके लिए प्रक्रिया आरम्भ कर दी है। बताया जाता है कि जो स्कूल खर्च का का ब्यौरा नहीं देगा वह आगामी सत्र में स्कूल की फीस में बढ़ौतरी नहीं कर सकेगा।

यह फार्म स्कूलों को ऑनलाइन भरना होगा। इस समय जिले में करीब 180 स्कूल चल रहे हैं जिनमें 120 हरियाणा बोर्ड के हैं जबकि 60 सी.बी.एस.सी. से सम्बंधित हैं। सभी स्कूलों को शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी किए है। कई स्कूलों ने अभी तक खर्च का ब्यौरा नहीं दिया है। 

क्या-क्या जानकारी मांगी जाती है फार्म-6 में 
प्राइमरी, अपर प्राइमरी, सैकेंडरी व सीनियर सैकेंडरी की मासिक फीस। मैडीकल व शारीरिक प्रशिक्षण की व्यवस्था है या नहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य गतिविधियों का ब्यौरा बताना है। रिवर्स फंड, फीस व अन्य स्रोत से होने वाली औसत मासिक आय में एडमिशन फीस, मासिक फीस व रिवर्स फंड। स्कूल सैक्शन व क्लास रूम से लेकर पंखे, टेबल, बैंच व कुॢसयों की संख्या। लाइब्रेरी, रीडिंग, स्पोर्ट्स, जियोग्राफी, म्यूजिक, डांस, आर्ट एंड क्राफट, कॉमर्स, होमसाइंस व अन्य रूम हैं या नहीं।

कम्प्यूटर, साइंस, फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी लैब है या नहीं। लाइब्रेरी है तो उसमें किताबों की संख्या और कितनी इश्यू हुई। प्लेग्राऊंड का साइज व खेल सुविधा है या नहीं। पेयजल की सुविधा है या नहीं और कितने वाटर कूलर हैं। स्टाफ, ब्वायज व गल्र्स के लिए अलग टॉयलेट्स व यूरिनल सुविधा है या नहीं। अलग-अलग विषयों की लैब व रूम में क्या-क्या उपकरण हैं। साल की आय और स्टाफ में सभी के नाम व वेतन, भवन व बस मुरम्मत व इलैक्ट्रीसिटी व अन्य खर्चे। 
 

Isha