ग्रुप-डी कर्मचारियों का शिक्षा विभाग ने ज्वाइनिंग के नाम पर बनाया मजाक

12/29/2019 2:04:40 PM

जींद (राठी): पी.डब्ल्यू.डी. से ट्रांसफर हुए गु्रप-डी कर्मचारियों का शिक्षा विभाग ने  ज्वाइनिंग के नाम पर मजाक बना दिया है। शिक्षा विभाग ने कर्मचारियों की पहले तो 2 बार काऊंसिङ्क्षलग करवाई और उसके बाद जब यह कर्मचारी अलॉट किए गए स्कूलों में गए तो वहां से भी स्कूल मुखियाओं ने यह कहकर वापस भेज दिया कि अभी डी.ई.ओ. कार्यालय की ओर से उनके पास कोई मैसेज नहीं आया है। अभी तो वापस जाओ।

जब डी.ई.ओ. कार्यालय की तरफ से मैसेज आएगा, उसके बाद ही आना। उसके बाद यह कर्मचारी अलॉट किए स्कूलों से वापस लौट गए। फिर कर्मचारी डी.ई.ओ. कार्यालय पहुंचे तो वहां भी उनको सोमवार को दोबारा आने का जवाब मिला। अब ऐसे में यह कर्मचारी किससे गुहार लगाएं, क्योंकि यह कर्मचारी 21 दिसम्बर से डी.ई.ओ. कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।  पी.डब्ल्यू.डी. से शिक्षा विभाग में 34 कर्मचारियों को ट्रांसफर किया गया है।

शिक्षा विभाग ने इन कर्मचारियों में से 21 कर्मचारियों को तो चपड़ासी, स्वीपर, माली तथा वाटर कैरियर के पदों पर  ज्वाइनिंग करवा दी गई है लेकिन 13 कर्मचारी अब भी ज्वाइनिंग के इंतजार में है। हालांकि 24 दिसम्बर को डी.ई.ओ. कार्यालय में सभी 34 कर्मचारियों को स्कूल अलॉट कर दिए थे लेकिन अगले दिन जब वह अलॉट किए गए स्कूलों में ड्यूटी पर पहुंचे तो वहां स्कूल मुखियाओं ने वापस भेज दिया। अब इन 13 कर्मचारियों की  ज्वाइनिंग नहीं हो पाई है।

पी.डब्ल्यू.डी. ने 10 दिसम्बर को कर दिए थे रिलीव
पी.डब्ल्यू.डी. से गु्रप-डी के 34 कर्मचारियों को शिक्षा विभाग में ट्रांसफर किया गया था। फिर इन कर्मचारियों को पी.डब्ल्यू.डी. ने 10 दिसम्बर को रिलीव कर दिया। इसके बाद 12 दिसम्बर को यह कर्मचारी पंचकूला में शिक्षा निदेशालय में चले गए। फिर 15 दिसम्बर को इन कर्मचारियों को निदेशालय ने शिक्षा विभाग अलॉट कर दिया गया। इसके बाद डी.ई.ओ. जींद ने 21 दिसम्बर को अपने कार्यालय में बुला लिया, लेकिन उस दिन भी कर्मचारियों को स्कूल अलॉट नहीं किए गए। अब यह कर्मचारी पी.डब्ल्यू.डी. से रिलीव हो चुके हैं लेकिन शिक्षा विभाग अभी तक इन कर्मचारियों को  ज्वाइनिंग नहीं करवा पाया है।  

Isha