शिक्षा मंत्री ने किया धनखड़ का बचाव, कहा- गौ भक्त हैं धनखड़, यह है राजनीतिक साजिश

5/15/2017 12:05:48 PM

रोहतक(दीपक भारद्वाज):आज रोहतक आए शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कृषि मंत्री अोम प्रकाश धनखड़ पर लगाए आरोपों को निराधर बताया। रामबिलास शर्मा ने धनखड़ का बचाव करते हुए कहा कि धनखड़ गौ भक्त हैं, यह राजनीतिक साजिश है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले हरियाणा के कृषि मंत्री अोम प्रकाश धनखड़ पर हरियाणा के ही एक एन.आर.आई. संजय बधवार ने संगीन आरोप लगाए थे। बधवार ने वीडियो जारी कर अोम प्रकाश पर बीफ का व्यापार करने का आरोप लगाया था।