यमुनानगर में फिर से लगा शिक्षा मंत्री का जनता दरबार, भारी संख्या में पहुंचे फरियादी

11/14/2022 4:06:06 PM

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): शहर के भूड़कला रेस्ट हाउस में हरियाणा के शिक्षा एवं पर्यावरण मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने फिर से जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान भारी संख्या में फरियादी पहुंचे थे,जिसमें बिजली,सड़क,यातायात जैसी समस्याएं शामिल थी। मंत्री ने इन समस्याओं को सुनने के बाद सम्बन्धित अधिकारियों को उन्हें मौके पर ही समाधान करने का आदेश दिए।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि भारी संख्या में लोग उनके पास समस्याएं लेकर आए थे। जिनमें से अधिकांश समस्याओं को मौके पर निपटाया गया है। कुछ मामलों में दस्तावेज की वजह से लंबी थी। उन्हें भी जल्द ही पूरा करने का आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते दरबार लगाना बंद किया गया था। जिसे से फिर से शुरू किया गया है। छछरौली को सब डिवीजन का दर्जा दिया जा चुका है, लेकिन अभी वहां सब डिवीजन की सुविधाएं नहीं दी गई है। कुछ समय बाद वहां सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएगी।

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma