न प्रोटोकॉल, न सुरक्षा घेरा... कुर्सी छोड़ शिक्षा मंत्री ने फर्श पर बैठ सुनी लोगों की समस्याएं
punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 03:02 PM (IST)
पानीपत ( सचिन शर्मा ) : हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का एक बार फिर से सादगी भरा रूप देखने को मिला। इस बार शिक्षा मंत्री अपने जनता दरबार मे प्रोटोकॉल का ख्याल किये बिना ,बिना सुरक्षा कर्मियों की दरबार मे आये फरियादियों की समस्या गौर से सुनने के लिए उनके पास फर्श पर ही एक आदमी की तरह बैठ गए। उनका ये सादगी भरा अंदाज चर्चा का विषय बन गया। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने ही अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि इससे एक एक आदमी की समस्या आसानी से सुनी जाती है,इसलिए मैंने अब दरबार मे मेने समस्या सुनने का तरीका ही बदल दिया।
"अर्जुन चौटाला डरा धमका कर लट्ठ के दम पर राजनीति न करे"
अर्जुन चौटाला की हाल में रोहतक के एसपी डीसी के साथ हुई बहस पर बोलते हुए शिक्षा मंत्री ने अर्जुन चौटाला को नसीहत देते हुए कहा,इस तरह के हथकंडे अपना कर राजीनीति में सफल नही हो सकते। ढांडा ने कहा कि आप एक पोलटिकल पार्टी चला रहा हो राजनीति में धर्य सयंम की जरूरत होती है। इतना ही नही ढांडा ने कहा कि इनेलो नेता मैसेज दे रहे है जैसे हम डरा धमका कर लट्ठ के दम पर राजनीति करते थे वैसे ही आगे करेंगे।ढांडा ने कहा कि ये व्यवहार किसी भी सूरत में जायज नही है।
"कॉकरेच जनता पार्टी का कोई वर्चस्व नही"
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से जब कॉकरेच जनता पार्टी सवाल किया तो, पहले तो ढांडा ने बोलने से मना कर दिया, इसके बाद बोलते हुए शिक्षा मंत्री ने कॉकरेच जनता पार्टी को खत्म बता,दिया,ढांडा ने कहा इनका कोई वर्चस्व नही इनपर बोलकर एनर्जी वेस्ट नही करनी चाहिए, ऐसी चीजें निकलती रहती है बैठती रहती है।