चरखी दादरी में भी दिखा आढ़तियों की हड़ताल का असर, अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी

9/19/2022 2:54:56 PM

चरखी दादरी(नरेंद्र): हरियाणा व्यापार मंडल के आह्वान पर चरखी दादरी की नई अनाज मंडी में  भी मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने आढ़तियों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया।  आढ़तियों ने बताया कि जब तक सरकार द्वारा सभी मांगे पूरी नहीं की जाती, तब तक पूरे हरियाणा में धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

 

आढ़त के नियमों में बदलाव करने से खफा हैं प्रदेशभर के आढ़ती

 

अनाज मंडी प्रधान रामकुमार रिटोलिया ने कहा कि आढ़तियों को मिलने वाली ढाई प्रतिशत आढ़त को प्रति क्विंटल 40 रूपए करने के चलते प्रदेशभर के आढ़तियों में रोष है। सरकार आढ़तियों के साथ विश्वासघात कर रही है। सरकार के इस बर्ताव को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि पूरे हरियाणा में 135 मंडियों में एक साथ धरना दिया जा रहा है। रामकुमार रिटोलिया ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि अगर सरकार ने आढ़तियों की बात नहीं मानी तो इस धरने को अनिश्चितकालीन कर दिया जाएगा।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Gourav Chouhan