Gohana : रोडवेज के बेड़े में शामिल हुई आठ नई बसें, कर्मचारियों ने सरकार का किया धन्यवाद

4/8/2023 6:26:46 PM

गोहाना (सुनील जिंदल) : हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 2000 नई बसें शामिल किए जाने को लेकर हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सरकार के इस कदम की सहराना कर रहे हैं। गोहाना रोडवेज के उपकेंद्र में आठ नई बसे आने से कर्मचारी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।  रोडवेज कर्मचारियों की लंबे समय से नई बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल करने की मांग को पूरा किया है। इससे सरकार और यात्रियों को इन बसों के आने से फायदा होगा।

कर्मचारियों ने कहा कि गोहाना बस उप डिपो में बीस के करीब नई बसें आएंगी। आठ नई बसें आने के बाद आज से ही गोहाना बस स्टैण्ड से बंद पड़े कई लम्बे रूटों पर सभी बसों को फिर से शुरू कर दिया गया है। कर्मचारियों ने बताया कि आज से ही गोहाना से कटरा, गोहाना बायस, गोहाना से मथुरा, गोहाना से मुरादाबाद ले लिए दोबारा से बस सेवा को शुरू कर दिया है। रोडवेज के बेड़े में नई बसें आने से सरकार और यात्रियों को फायदा होगा।

रोडवेज के कर्मचारियों ने कहा कि हरियाणा सरकार ने रोडवेज के बेड़े में दो हजार के करीब नई बसें शामिल की है। यह सरकार का बढ़िया कदम है। इससे सरकार के खजाने में बढ़ोतरी के साथ यात्रियों को बहुत फायदा होगा। काफी सालों से रोडवेज के कर्मचारियों की हरियाणा राज्य परिवहन में नई बसें शामिल करने की मांग थी। हरियाणा सरकार ने इस मांग को मान लिया है, इसके लिए हम सरकार का धन्यवाद करते हैं। यह बहुत ही जरूरी था। पुरानी बसें चलती बहुत कम थी और ब्रेक डाउन ज्यादा रहता था। यात्रियों को भी काफी दिक्कत हो जाती थी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Mohammad Kumail