गुरनाम चढूनी की सरकार को चेतावनी, या तो अपना फैसला वापस ले नहीं तो किसानों को गोली मार दे

9/25/2020 12:45:33 PM

पंचकूला(उमंग): कृषि बिल के खिलाफ आज किसानों ने पूरा भारत बंद कर रखा है वहीं हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार को चेतावनी देते कहा कि  "या तो सरकार अपना फैसला वापस ले या किसानों को गोली मार दे।"

चढूनी ने कहा किसानों को लेकर 3 कृषि अध्यादेश किसान के हित में नहीं। उन्होंने कहा सभी किसान ढांचे के नए कानूनों जे विरुद्ध हैं।  देश का सारा व्यापार चंद पूंजीपतियों के हाथ में जा रहा है।चंद पूंजीपतियों का ही देश को गुलाम होकर रहना पड़ेगा। 

चढूनी ने कहा इस कानून से मंडियों में काम करने वाले आढ़ती व छोटे व्यापारी सहित सभी लोग तबाह हो जाएंगे। 2006 में बिहार में मंडी एक्ट बनाया गया था वहां भी किसान तरक्की नहीं कर पाए। मंडिया तोड़ने का ढांचा मोदी सरकार ने  खड़ा कर दिया है  और MSP खत्म करने का ढांचा भी तैयार है। उन्होंने कहा लोकतंत्र की हत्या कर जबरदस्ती कानून बनाया जा रहा है।

 

 

Isha