विवाहिता से छेड़छाड़ करने के मामले में बुजुर्ग गिरफ्तार

4/8/2021 11:10:30 PM

नारनौल (योगेंद्र सिंह): एक बुजुर्ग को विवाहिता से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। विवाहिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि सलामपुरा रहने वाले खेमचंद अत्री पर एक विवाहिता ने छेडख़ानी और अश्लीलता का आरोप लगाया था। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर गुरुवार शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

Content Writer

Shivam