गला दबाकर बुजुर्ग दंपति को मार डाला, फोन न उठाने पर जब बेटे घर पहुंचे तो उड़ गए होश

5/10/2021 4:20:00 PM

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय): हरियाणा के यमुनानगर में बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी गई। मृतक दंपति घर में अकेले रहते थे। देर रात अचानक अज्ञात बदमाशों ने घर में घुस कर गला दबाकर दंपति को मार डाला। सुबह जब दंपति के परिवार वालों ने फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद बुजुर्ग के बेटे घर पहुंचे। जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो उनके पैरों के नीचे जमीन खिसक गई। कमरे में बुजुर्ग दंपति मरे पड़े थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर एसपी कमलदीप गोयल, थाना शहर पुलिस, सीआईए की टीमें पहुंची और उन्होंने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



जानकारी के अनुसार 80 वर्षीय ऋषि पाल और उनकी पत्नी 75 वर्षीय स्नेहलता घर पर अकेले की रहते थे। उनके बेटे पोंटा साहिब रहते है। मृतक ऋषिपाल बैंक से रिटायर कर्मचारी है। मृतक की बहू का कहना है कि रात को उनकी फोन पर बात हुई थी, लेकिन सुबह फोन नहीं उठाया। ये किसी जानकार का काम लगता है। क्योंकि वह वैसे किसी अनजान को घर में नहीं आने देते थे। उन्होंने कहा कि मेरी सास ने जो गहने पहने हुए थे वह भी गायब है, उनकी गला दबाकर हत्या की गई है। 



वहीं इस बारे एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि बुजुर्ग दंपति की हत्या हुई है। प्राथमिक जांच में यही लगता है कि ये तकिए से गला दबाकर की गई है। लूटपाट वाला एंगल नजर नहीं आ रहा है। बुजुर्ग अकेले की रहते थे। उन्होंने कहा कि हर एंगल पर जांच कर रहे हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जाएगा। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

vinod kumar