बुजुर्ग ने आत्महत्या का किया प्रयास: गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती...मानसिक रुप से था परेशान

10/19/2023 9:50:16 AM

करनाल : करनाल जिले के नेवल गांव की फौजी कॉलोनी में बुजुर्ग ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। इससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य बुजुर्ग के कमरे की तरफ दौड़े और उन्होंने बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। अभी बुजुर्ग की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 


जानकारी के मुताबिक 70 वर्षीय बुजुर्ग प्रीतम सिंह मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था। उसने बुधवार देर रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने पुलिस को सिर्फ इतना ही बताया कि बुजुर्ग मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana